Advertisement

*नौतनवा में स्कूली बसों की सुरक्षा जांच, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई*

नौतनवा में स्कूली बसों की सुरक्षा जांच, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई

महराजगंज, 04 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के नौतनवा कस्बा क्षेत्र में स्कूल/कॉलेज के छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूली बसों की फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, CCTV कैमरा, सुरक्षा उपकरण, गैस किट तथा फर्स्ट एड बॉक्स आदि की विस्तृत जांच की गई।

जांच के दौरान वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वे—

स्कूली बसों में CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं,

क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं,

निर्धारित गति सीमा का पालन करें,

बसों में फायर गैस किट तथा पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध रखें।

जांच में नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।

यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगे भी जारी रहेगा।

‎*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News