
नाबालिग छात्रा से छेडछाड़ आठ युवको के खिलाफ मामला दर्ज
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
बीकानेर खाजूवाला क्षैत्र में 12 बर्षिय छात्रा के साथ छेडछाड पीछा करने और परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है परिजन की रिपोट पर आठ युवको के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है । आरोप है कि कई दिनो से छात्रा कारास्ता रोकने पीछा करने और अभद्र हरकते करने का क्रम चल रहा था। डर के चलते छात्रा ने स्कूल जाना ही छोड दिया और घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया परिवादियो के अनुसार 28 नबम्बर को आरोपी मोटर साइकिल पर आए और जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश की । आरोपियो ने नाबालिग को उठाले जाने की धमकी भी दी पुलिस ने मुखत्यार सिंह हरमेश सिंह सुखचैन सिंह बलदिन्द सिंह समेत आठ युवको के खिलाफ मामला दर्ज किया है जब किशोरी की मां ने आरोपियो को रोकने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर गिरा दिया ।


