
गंगापुर सिटी में 5 दिसंबर से संगीतमय श्रीराम कथा: तैयारियाँ तेज, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी। शहर में 5 दिसंबर, शुक्रवार से संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है। यह दिव्य कथा श्री श्याम मंदिर परिसर के पास स्थित कुशालगढ़ पार्क में आमजन सहयोग से आयोजित की जा रही है। आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। कथा के मुख्य वाचक पूज्य पुष्प मुरारी बापू 4 दिसंबर को गंगापुर सिटी पधारेंगे। उनके आगमन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का शुभारंभ 5 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जो पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री सीताराम जी मंदिर से रवाना होकर कथा स्थल तक पहुँचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ, श्रद्धालु एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
कथा के दौरान प्रतिदिन भक्तजनों के लिए सुव्यवस्थित बैठने, पार्किंग, पानी व अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है ताकि सभी भक्त बिना किसी परेशानी के प्रभु श्रीराम की अमृतमयी कथा का रसपान कर सकें। आयोजन की जानकारी देते हुए कथा आयोजक राजेंद्र प्रसाद महाराज मथुरा-वृंदावन ने कहा कि धार्मिक कथा श्रवण का अवसर अत्यंत पावन होता है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से पधारकर कथा श्रवण करने का आह्वान किया है।


