Advertisement

*धान क्रय केंद्रों का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, भुगतान प्रक्रिया अधिकांश केंद्रों पर पूर्ण*

*धान क्रय केंद्रों का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, भुगतान प्रक्रिया अधिकांश केंद्रों पर पूर्ण*

महराजगंज, 03 दिसंबर 2025।
अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार ने बुधवार को जनपद के विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद एवं भुगतान व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत सहकारी संघ खेमपिपरा से की गई, जहां 100 किसानों से कुल 3601 कुंतल धान की खरीद की गई थी। इनमें से 94 किसानों को भुगतान किया जा चुका था। केंद्र के गोदाम में क्षमता के अनुरूप पूरा भंडारण किया जा चुका था। अपर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी एवं जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि मिल से तत्काल संपर्क स्थापित कर धान की डिलीवरी शीघ्र सुनिश्चित कराएं।

इसके बाद उन्होंने बी पैक्स दरौली का निरीक्षण किया। यहाँ कुल 64 किसानों से 2340 कुंतल धान की खरीद की गई थी तथा सभी 64 किसानों को भुगतान किया जा चुका था। निरीक्षण के दौरान किसान रविन्द्र चौहान की तौल हो रही थी, जिसने खरीद व्यवस्था पर संतोष जताया।

अपर जिलाधिकारी ने बी पैक्स बेलवा टीकर में धान खरीद की प्रगति भी देखी। यहाँ 72 किसानों से 3149 कुंतल धान खरीद की गई थी और सभी किसानों को भुगतान किया जा चुका था। मौके पर किसान इंद्रजीत राय की तौल प्रक्रिया जारी थी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेकलिस्ट के अनुसार केंद्रों पर किसानों को उपलब्ध सुविधाओं की सुनिश्चितता के निर्देश दिए। साथ ही खरीद विवरण को तुरंत खरीद पंजिका एवं ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किए जाने को कहा। अपर जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद पूरी करने के निर्देश भी दिए।

‎*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News