Advertisement

लाइफ़ केयर KMC हॉस्पिटल के सामने चला चेकिंग अभियान, कई वाहन चालकों के कटे चालान*

*लाइफ़ केयर KMC हॉस्पिटल के सामने चला चेकिंग अभियान, कई वाहन चालकों के कटे चालान*

फ़रेंदा में आज ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को लेकर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। लाइफ़ केयर KMC हॉस्पिटल के सामने हुए इस अभियान में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान तीन सवारी बैठाकर चलने, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, तथा अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान काटे गए। पुलिस टीम ने चालान के साथ ही वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए समझाया और अगली बार लापरवाही न करने की हिदायत दी।

इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस के चंद्र प्रकाश चौरसिया तथा उपनिरीक्षक रवींद्र राम मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार की चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके।

*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News