Advertisement

*महराजगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार — थाना बरगदवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*महराजगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
— थाना बरगदवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

महराजगंज, 29 नवम्बर 2025
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

थानाध्यक्ष बरगदवा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 106/2025, धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त इन्तेयाज पुत्र गुड्डू उर्फ गुफरान, निवासी जुगौली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय, जनपद महराजगंज प्रेषित किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

इन्तेयाज पुत्र गुड्डू उर्फ गुफरान
निवासी – जुगौली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज
आयु – 20 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार

2. का० संदीप कुमार

3. का० नवनीत यादव

थाना बरगदवा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।

‎*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News