


*डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन, पुलिस अधीक्षक रहे मुख्य अतिथि*
जनपद के प्रतिष्ठित डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद (Annual Sports) कार्यक्रम का गुरुवार को भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक महोदय ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमें सफलता के लिए प्रेरित करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का निर्माण होता है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में दौड़, लंबी कूद, रस्साकूद, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया तथा उनके आगमन हेतु आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*




