
*पराली जलाते दो व्यक्तियों पर घुघली पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई*
महराजगंज, 26 नवंबर 2025
पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुघली पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम पोखरभिण्डा में दो व्यक्तियों को खेत में पराली जलाते हुए पाया गया। पर्यावरण व जनहित को प्रभावित करने वाली इस गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम—
1. हबीब अली, पुत्र स्व. शमशेर, निवासी ग्राम पोखरभिण्डा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज
2. इसहाक अली, पुत्र हबीब अली, निवासी ग्राम पोखरभिण्डा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज
गिरफ्तारी की तिथि: 26 नवंबर 2025
स्थान: ग्राम पोखरभिण्डा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज
गिरफ्तारी करने वाली टीम—
1. उपनिरीक्षक अशोक कुमार गिरि, थाना घुघली
2. कॉन्स्टेबल रजत प्रजापति, थाना घुघली
पुलिस ने किसानों से अपील की है कि पराली जलाने से बचें, क्योंकि यह न केवल प्रदूषण बढ़ाता है बल्कि कानूनन दंडनीय भी है।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


