*वांछित अभियुक्त श्याम गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया*
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में थाना निचलौल पुलिस ने मु0अ0सं0 327/2025, धारा 89, 105 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
थाना निचलौल में पंजीकृत इस प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपी श्याम पुत्र रामहरख, निवासी खेसरारी भरकटिया, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज को पुलिस ने आज दिनांक 25 नवंबर 2025 को टिकुलहिया नहर पुल, निचलौल से सुबह लगभग 11:30 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*



