
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद को संत कबीर नगर देगा मजबूत और ऐतिहासिक संगठन : राम भजन वर्मा
राम भजन वर्मा
जन जागरण संदेश
संत कबीर नगर। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद संत कबीर नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक 23 नवंबर को महुली चौराहे स्थित पंचायत भवन में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार धवल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, मजबूती और नई रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न पदों पर नए दायित्वधारकों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में राम भजन वर्मा को कार्यवाहक जिला प्रभारी, दिव्या स्वरूप श्रीवास्तव को जिला विधिक सलाहकार, रत्नेश सिंह को सह मीडिया प्रभारी, अमृत पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष, तथा अनिल चौधरी को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश यादव ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन के हर सदस्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि एकजुट पत्रकार ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं।
बैठक के दौरान जिला महा सचिव विंध्यवासिनी यादव ने कहा कि वर्तमान समय में फील्ड रिपोर्टिंग अनेक चुनौतियों से घिरी है—चाहे प्रशासनिक उपेक्षा हो, दबाव हो या बढ़ते जोखिम। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे समय में संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और एकजुट होने की आवश्यकता है।
जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश यादव ने पत्रकारों की समय पर उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठनात्मक एकता, पारदर्शिता और समन्वय उनकी प्राथमिकता है।
बैठक में जिलेभर के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी नीतिगत निर्णय जिलाध्यक्ष अशोक धवल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से लिए गए।
वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा व अधिकारों की रक्षा करना समय की मांग है। राष्ट्रीय पत्रकार दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पत्रकारिता के दायित्व, निष्ठा और निष्पक्षता का पुनः संकल्प है।
फील्ड रिपोर्टिंग की चुनौतियों और प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। परिषद ने निर्णय लिया कि वह जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएगी तथा किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ी रहेगी।
अंत में जिलाध्यक्ष अशोक धवल ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय पत्रकार दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि क्रांतिकारी पत्रकार परिषद पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक धवल, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, जिला महा सचिव विंध्यवासिनी यादव, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश यादव, रत्नेश सिंह, राम भजन वर्मा, दिव्या श्रीवास्तव, अमृत पाण्डेय, अनिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक का समापन राष्ट्रगान/राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया।


