Advertisement

आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट चितही में हुआ भव्य उद्घाटन


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच

📌 आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट चितही में हुआ भव्य उद्घाटन

चीताही में आयोजित आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SR इंटरनेशनल अकादमी के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी रहे। मुख्य अतिथि ने मैदान में पहुँचकर सभी खिलाड़ियों से एक–एक कर परिचय प्राप्त किया तथा युवा खिलाड़ियों को खेल भावना व बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके बाद फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसके साथ ही खेल मैदान में दर्शकों में रोमांच की लहर दौड़ गई।

उद्घाटन के बाद खेला गया पहला मुकाबला महुली बनाम गालिबपुर के बीच हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए महुली की टीम विजयी रही। खिलाड़ियों के उम्दा खेल से दर्शकों में उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट कमेटी ने बताया कि
🔹 प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा
🔹 फाइनल तक पहुँचने वाली टीमों को आकर्षक इनाम प्रदान किए जाएंगे

कार्यक्रम में खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं की भारी भीड़ मौजूद रही। आयोजन स्थल पूरे दिन तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।

Janta Ka Sach News