
*ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला*
ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा में आज मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला के चिकित्साधिकारी डॉ. वैभव चौधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा के फार्मासिस्ट गंगाराम साहनी, एएनएम श्रीमती पूजा, तथा अवनीश कुमार (स्वीपर कम चौकीदार) उपस्थित रहे।
मेले का निरीक्षण डॉ. के.पी. सिंह, डिप्टी सीएमओ, महाराजगंज द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स सुलेखा सिंह अनुपस्थित पाई गईं।
आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी, खांसी और खुजली से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। कुल 22 पुरुष और 14 महिलाएँ मिलाकर 36 रोगी मेले में पहुंचे।
औषधि भंडारण व वितरण कक्ष सही पाया गया, लेकिन अस्पताल परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर डिप्टी सीएमओ ने शीघ्र सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा को निर्देश दिया गया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों को मेले में परामर्श हेतु लाया जाए और सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


