

*पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक*
महराजगंज में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. टी.एन. गुप्ता ने की। संगठन के पुनर्गठन में महेश चौरसिया को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, सुविधाएँ, प्रशासन से समन्वय, फील्ड रिपोर्टिंग की चुनौतियों और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यरत पत्रकारों को मान्यता दिलाने की मांग भी उठाई गई तथा फर्जी पत्रकारिता रोकने के लिए सत्यापन अभियान चलाने पर सहमति बनी।
संगठन ने घोषणा की कि जिले के सभी ब्लॉकों में जल्द ही पुनर्गठन किया जाएगा।
नए जिलाध्यक्ष महेश चौरसिया ने कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से शासन-प्रशासन तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


