Advertisement

सिविल लाइंस में विशेष गहन पुनरीक्षण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश*

*सिविल लाइंस में विशेष गहन पुनरीक्षण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश*

महराजगंज के जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने सिविल लाइंस क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति और डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली।

बीएलओ विद्यारानी, इम्तियाज खान, अफसाना अंसारी और गौरीशंकर ने बताया कि चार बूथों पर कुल 3189 मतदाता हैं, जिनमें से 1819 फॉर्म वितरित कर दिए गए हैं और 362 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शत–प्रतिशत फॉर्म वितरण, समय से जमा कराना और समानांतर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने तस्वीरों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर बीएलओ स्वयं फोटो लें।

उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य त्रुटिरहित और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित मतदाताओं से सहयोग करने की अपील भी की।

*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News