
पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में सर्किल मेंहदावल के विवेचकों का किया गया समीक्षा, 06 विधेयकों का रोका वेतन जिला संवाददाता अर्जुन सिंह
संत कबीर नगर 18 नवंबर 2025,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में सर्किल मेंहदावल के थाना मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला व धर्मसिंहवा के विवेचकों का ओ0आर0 किया गया। महोदय द्वारा अर्दली रुम के दौरान थाने पर अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित होने के कारण की समीक्षा की गई एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने को लेकर सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा पेंडिंग विवेचनाओं में रुचि न लेने वाले थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा उ0नि0 हरिकेश भारती, उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह, उ0नि0 एकलाख, उ0नि0 राजेश कुमार, उ0नि0 प्रज्ञान्शु कुमार राय, उ0नि0 मातवर सिंह यादव का वेतन रोका गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गयी व प्रभारी निरीक्षक को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों के विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, रीडर वाचक पुलिस अधीक्षक रामआशीष यादव, प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित समस्त चौकी प्रभारी व अन्य अधि0/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।


