Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराकर ली गयी सलामी


– अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराकर ली गयी सलामी

*ब्यरो रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच*

आज दिनांक 23.11.2025 को जनपद बहराइच स्थित रिज़र्व पुलिस लाइन में पुलिस झण्डा दिवस गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा क्वार्टर गार्ड पर सलामी लेने एवं पुलिस ध्वज के ध्वजारोहण के साथ किया गया। पुलिस झण्डा दिवस, जिसकी शुरुआत 23 नवम्बर 1952 से हुई, पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा-भावना का प्रतीक है।

ध्वजारोहण उपरांत महोदय ने अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ध्वज हमें कर्तव्यपरायणता, सेवा, साहस और नैतिक आचरण का संदेश देता है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस फ्लैग स्टिकर लगाया तथा नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की मजबूती और विभाग की मर्यादा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री पहुप सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री रवि खोखर, पुलिस लाइन कर्मी, रिक्रूट आरक्षियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News