
नाबालिग से संबंधित प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज, 22 नवम्बर 2025।
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु०अ०सं० 230/25, धारा 74 बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
थाना चौक पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त छोटेलाल वर्मा पुत्र सुभाष, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी औराटार, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज को 22 नवम्बर 2025 को लगभग 14:15 बजे नक्सा बक्सा, थाना चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त को मा० उपजिलाधिकारी न्यायालय निचलौल में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से न्यायालय ने उसे जिला कारागार महराजगंज भेजने के आदेश दिए।
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: छोटेलाल वर्मा
पिता का नाम: सुभाष
उम्र: लगभग 22 वर्ष
निवासी: औराटार, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज
गिरफ्तारी विवरण
स्थान: नक्सा बक्सा, थाना चौक, महराजगंज
दिनांक/समय: 22.11.2025, लगभग 14.15 बजे
संबंधित प्रकरण: मु0अ0सं0 230/25, धारा 74 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक चन्द्रप्रकाश झां, थाना चौक
हे0का0 अभय राजभर, थाना चौक
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


