Advertisement

*उच्च प्राथमिक विद्यालय बजहा में एसआईआर कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*

महराजगंज, 22 नवम्बर 2025
उच्च प्राथमिक विद्यालय बजहा में एसआईआर कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

तहसील निचलौल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बजहा में आज जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में तैनात बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति और प्रपत्र भरवाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली। बीएलओ—सुश्री सुनीता कुशवाहा, सुश्री सुधा कुशवाहा और सुश्री रीता देवी ने बताया कि वे क्रमशः बूथ संख्या 113, 114 और 115 का प्रभार संभाल रही हैं। इन बूथों पर कुल 740, 860 और 1009 मतदाता पंजीकृत हैं तथा सभी को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं।

बीएलओ ने बताया कि प्राप्त प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

बूथ 113 पर 179 प्रपत्र,

बूथ 114 पर 223 प्रपत्र तथा

बूथ 115 पर 362 प्रपत्र
डिजिटाइज किए जा चुके हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य समानांतर रूप से निरंतर जारी रखा जाए। प्रपत्रों के साथ संलग्न की जाने वाली तस्वीरें स्पष्ट और उच्च गुणवत्ता की हों। आवश्यक होने पर बीएलओ स्वयं अपने मोबाइल से मतदाता की फोटो लेकर संलग्न करें।

उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सही और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करती है।

अंत में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें, ताकि एक शुद्ध, सटीक और विश्वसनीय निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News