
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
द्वाबा महोत्सव के अंतिम दिन बदसलूकी की घटना, कार्यक्रम बीच में ही करना पड़ा बंद
डँघटा तहसील अंतर्गत सरयू नदी के तट पर चल रहा द्वाबा महोत्सव अपने अंतिम दिन अचानक उपजे विवाद के कारण सुर्खियों में रहा। शाम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश चौहान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे और मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुति जारी थी।
इसी दौरान कुछ युवकों ने मंच पर चढ़कर हरियाणा से आए कलाकारों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। अचानक हुई इस हरकत से मंच पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ते देख आयोजकों को कार्यक्रम तत्काल समाप्त करना पड़ा।
घटना के दौरान नगर पंचायत हैसर बाजार के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि भी मंच पर मौजूद थे, जिनके समक्ष बदसलूकी होने से उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्वों की वजह से पूरे महोत्सव की गरिमा को ठेस पहुँची है। स्थानीय प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।


