
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर 02 बी.एल.ओ. हुए निलम्बित,,,,,,,,
ब्यरो रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच
बहराइच 21 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग की शीर्ष प्राथमिकता पर आधारित विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-284 मटेरा अन्तर्गत मतदेय स्थल 322-प्रा.वि. मोहम्मद नगर (बढ़ईपुरवा) के कक्ष न.-1 के लिए तैनात बी.एल.ओ. प्रधानाध्यापिका प्रा.वि. बढ़इनबाग श्रीमती शमा नफीस तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-282 बलहा (अ.जा.) अन्तर्गत मतदेय स्थल संख्या 307 सं.वि. नौसर गुमटिहा पर तैनात बी.एल.ओ. सहायक अध्यापक अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
बीएसए श्री सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी व बीडीओ, चित्तौरा द्वारा बार बार निर्देश देने तथा बीएसए, तहसीलदार व बीईओ चित्तौरा द्वारा दूरभाष पर निर्देशित करने तथा 17 नवम्बर को स्वयं विद्यालय जाकर बीईओ द्वारा ड्यूटी प्राप्त कराने का प्रयास किया गया। परन्तु श्रीमती नफीस द्वारा स्वेच्छाचारिता व हठधर्मिता अपनाते हुए ड्यूटी प्राप्त नहीं की गई और चिकित्सीय अवकाश हेतु आवेदन प्रेषित कर दिया गया। निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण सम्बन्धित केे विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य की दैनिक समीक्षा के दौरान लेखपाल/सुपरवाइज़र हरवंश प्रसाद की आख्या से ज्ञात हुआ कि मतदेय स्थल संख्या 307 सं.वि. नौसर गुमटिहा पर तैनात बीएलओ सहायक अध्यापक अनुराग द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य नहीं किया जा रहा है। दूरभाष पर वार्ता करने पर सम्बन्धित द्वारा बीएलओ का कार्य करने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया। जिस कारण विधानसभा बलहा का निर्वाचन कार्य अत्यन्त ही प्रभावित हुआ है। इस स्थिति पर निर्वाचन आयोग द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। कार्मिक का यह आचरण कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है। बीएलओ अनुराग द्वारा निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किये जाने के कारण सम्बन्धित को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने की कार्यवाही की गई है।


