Advertisement

वन्देमातरम के 150 वर्ष एवं संविधान के 75 वर्ष पर आयोजित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का राष्ट्रगान के साथ समापन


वन्देमातरम के 150 वर्ष एवं संविधान के 75 वर्ष पर आयोजित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का राष्ट्रगान के साथ समापन
युवा पीढी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में योगदान दें — अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा
प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जन जन तक
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर 21 नवंबर 2026 । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो& क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा भारत का गणतंत्र -एक सुनहरी यात्रा एवं वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 बर्ष , भारतीय सविंधान की 75 बर्ष की यात्रा विषयों पर केंद्रित दो दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का आज राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ । प्रदर्शनी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप् में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई केंद्र एव राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से निश्चिय ही आम जन को फायदा मिलेगा।
उन्होने उपस्थित युवाओ से आहवान किया की आमजन तक योजनओ की जानकारी पहुंचाने में सहयोग करें तो निश्चय ही उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सकेगा । प्रारम्भ में केंद्रीय संचार ब्यूरो ] क्षेत्रीय कार्यालय कोटा एवं सवाई माधोपुर के सहायक निदेशक आर.एल. मीणा ने सभी का विभागों के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए दो दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी मे आयोजित गतिविधियो एवं प्रदर्शनी के उददेश्य पर प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 शिशिर वैरवा ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना पर प्रकाश डालते कहां की इस योजना के माध्यम से देश के किसी भी शहर में स्वास्थ लाभ लिया जा सकता है । उन्होने कहा इस योजना के जरिए 05 लाख रुपए तक का किसी भी प्राइवेट अस्पताल में अपना निशुल्क उपचार करवाया जा सकता है । उन्होने कहा कि पल्स पोलियो अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक टीकाकरण कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य 05 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को पोलियो से बचाना है। यह अभियान 1995 में शुरू हुआ था । उन्होने कहा कि पल्स पोलियो का तीन दिवसीय अभियान 23 नवंबर से शुरू होगा उसमें सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती समिक्षा कंवर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है।
उन्होने कहा की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को 6000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह सहायता उन्हें गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में मदद करती है। इस अवसर पर राजकीय महाविधालय के प्राचार्य गोपाल सिंह एवं राजकीय गर्ल्स महाविधालय के प्रिसिंपल धीरेन्द्र सिंह तथा सवाई माधोपुर के क्षेत्रीय प्रचार सहायक नेमीचंद मीणा एवं प्रेम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रदर्शनी के दौरान भारत का गणतंत्र -एक सुनहरी यात्रा एवं वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 बर्ष ,भारतीय सविंधान की 75 बर्ष की यात्रा विषयों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों ,महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं युवाओं एवं महिलाओं व आमजन ने भाग लिया।

Janta Ka Sach News