Advertisement

मिशन शक्ति फेज 5.0 — महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता को मिला नया आयाम*

*मिशन शक्ति फेज 5.0 — महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता को मिला नया आयाम*

निचलौल, 21 नवम्बर 2025।
थाना निचलौल द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आज ब्लॉक निचलौल में आशा एवं आंगनबाड़ी महिला कार्यकत्रियों को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाना, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा साइबर अपराधों से सुरक्षा के प्रति सजग करना था।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकत्रियों को महिला हेल्पलाइन नं. 181, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, सखी—वन स्टॉप सेंटर, पाक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें गुड टच/बैड टच के बारे में विस्तार से बताया गया ताकि वे समाज में बच्चों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर — 1090, 1076, 181, 112, 1930 आदि की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए।

थाना निचलौल की इस पहल से क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को नई दिशा मिली है।

*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News