Advertisement

*बृजमनगंज पुलिस ने जुआ खेलते पाँच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

बृजमनगंज पुलिस ने जुआ खेलते पाँच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
महराजगंज, 20 नवम्बर 2025

अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना बृजमनगंज पुलिस ने मंगलवार को जुआ खेल रहे पाँच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 85 ताश के पत्ते तथा 2290 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बृजमनगंज पर मु0अ0सं0 352/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते

1. दिलीप यादव (32 वर्ष), पुत्र रामसूरत यादव, वार्ड नं. 11 उड़ियापुर, नगर पंचायत बृजमनगंज

2. एजाज अहमद (42 वर्ष), पुत्र जमाल अहमद, ग्राम मटिहनवां टोला बड़िहारी

3. बृजेश शर्मा (25 वर्ष), पुत्र रामसूरत शर्मा, ग्राम दुबौलिया टोला गुलराजपुर

4. धर्मेन्द्र कुमार (29 वर्ष), पुत्र राजाराम, ग्राम शाहाबाद, वार्ड नं. 14, नगर पंचायत बृजमनगंज

5. मोहम्मद वसीम (33 वर्ष), पुत्र मोहम्मद हुसैन, ग्राम शाहाबाद, वार्ड नं. 13, नगर पंचायत बृजमनगंज

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

म0उ0नि0 अर्चना यादव

उ0नि0 सावन्त कुमार

का0 प्रवीण कुमार

का0 बृजेश कुमार

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News