
*केंद्र सरकार की योजनाओ एवं वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 बर्ष* तथा भारतीय सविंधान की 75 बर्ष की यात्रा पर दो दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ आज*
*कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना करेगे प्रदर्शनी का उद्घाटन
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 19 नवम्बर।* भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सवाई माधोपुर की ओर से भारत का गणतंत्र -एक सुनहरी यात्रा एवं वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 बर्ष ,भारतीय सविंधान की 75 बर्ष की यात्रा विषयों पर केंद्रित दो दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का आयोजन 20 से 21 नवम्बर तक शहर के शहीद कैप्टन रिपदुमनसिंह राजकीय कालेज सवाई माधोपुर के हाल में किया जा रहा है।
केंद्रीय संचार ब्यूरो ,क्षेत्रीय कार्यालय कोटा एवं सवाई माधोपुर के सहायक निदेशक आर.एल. मीणा ने बताया कि यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की योजनाओ एवं वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 बर्ष ,भारतीय सविंधान की 75 बर्ष की यात्रा विषयों पर केंद्रित है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 20 नवम्बर को सुबह 11 बजे कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार डॉ. किरोड़ी लाल मीना, जिला प्रमुख सुदामा देवी, नगर परिषद सभापति सुनील कुमार तिलकर, हेरेंद्र गुप्ता उप सचिव युवा एव खेल बिभाग राजस्थान सरकार द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा। इन सत्रों में अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारी आमजन को अपने विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न मौखिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को हाथों हाथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में सवाई माधोपुर शहर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज बीएड एवं एसटीसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट स्काउट गाइड, नगर परिषद के कार्मिको सहित शहर के गणमान्य नागरिको को प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।


