Advertisement

पुरानी नगर पालिका परिसर में ‘पिंक टॉयलेट’ का हुआ लोकार्पण।


पुरानी नगर पालिका परिसर में ‘पिंक टॉयलेट’ का हुआ लोकार्पण।
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल

गंगापुर सिटीपुरानी नगर पालिका परिसर मे स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक आधुनिक ‘पिंक टॉयलेट’ का निर्माण कराया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना है। इस पिंक टॉयलेट का वर्चुअल उद्घाटन राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झावर सिंह खर्रा जी द्वारा वर्चुअली किया गया। आधिकारिक रूप से सभापति शिवरतन द्वारा किया गया।

मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह पहल सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी योजनाओं से कारागारों में स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा और महिला एवं आगतुंकों को विशेष सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने संबोधन में कहा कि यह ‘पिंक टॉयलेट’ पुरानी नगर पालिका परिसर में स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा महिलाओं की स्वच्छता एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। यह आयोजन न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला है, बल्कि महिला सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर एवं आयुक्त विजेन्द्र मीना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र दीक्षित, मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, पूर्व उपसभापति सतीश जैन, कनिष्ठ अभियंता सुरेश शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी भुरसिंह मीना, वरिष्ठ भाजपा नेता विशंभर सिंघल, ओमी डांगयाच,नगर परिषद के सभी सम्माननीय पार्षद महेश कटारिया, बालवीर सोनी, अतुल मुद्गल, जगदीश खटाना,रवि गोठवाल,गोपाल धामोनिया, गोविन्द पाराशर, जगमोहन, धनेश शर्मा, भगवान सिंधी, अशोक कमालपुरा, राहुल गर्ग,नारायण महावर, सूरजमल जाट, चिरंजी लोधा, राधा दीक्षित, वर्षा नाटाणी, सरोज गर्ग, अंजू मालधनी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर परिषद अधिकारी, कार्मिक, स्थानीय व्यापारी सहित आमजन उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News