
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। सेमरियावा ब्लॉक, संत कबीर नगर
संत कबीर नगर के सेमरियावा ब्लॉक अंतर्गत चांगेरी मुंगेरी गांव में सोशल ऑडिट की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ऑडिट के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी कार्यों का लेखा-जोखा सार्वजनिक रूप से परखा गया।
ऑडिट टीम द्वारा जांच में सभी अभिलेख एवं कार्य संतोषजनक पाए गए। ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों एवं ऑडिट टीम को जलपान कराते हुए स्वागत किया गया। जलपान के पश्चात औपचारिक रूप से सोशल ऑडिट की कार्यवाही पूरी की गई।
ग्रामीणों ने पारदर्शिता के इस प्रयास की सराहना की और ग्राम पंचायत में हुए कार्यों पर संतोष जताया।


