Advertisement

सिद्धार्थनगर में उर्वरक दुकानों पर बड़ी कार्रवाई: दो प्रतिष्ठानों के प्राधिकार पत्र निलंबित


सिद्धार्थनगर में उर्वरक दुकानों पर बड़ी कार्रवाई: दो प्रतिष्ठानों के प्राधिकार पत्र निलंबित

सिद्धार्थनगर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त मोड में है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर 17 नवंबर 2025 को जिला कृषि अधिकारी ने शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के कई निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो दुकानों के प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिए गए।
किन प्रतिष्ठानों की हुई जांच?
निरीक्षण अभियान में मद्धेशिया खाद भण्डार चिल्हिया, सिंह कृषि सेवा केन्द्र कपिया चौराहा, साहनी फर्टिलाइजर्स कपिया, संजय ट्रेडिंग कम्पनी कपिया खास, ओम बीज भण्डार चिल्हिया, साहनी कृषि सेवा केन्द्र कपिया खास, राजकुमार–जितेन्द्र कुमार छतहरा, किसान खाद भण्डार डोईया चौराहा, अंशिका फर्टिलाइजर्स चोड़ार, शाह फर्टिलाइजर बभनी, चौधरी खाद एवं बीज भण्डार चोड़ार सहित कई दुकानों की जाँच की गई।
अधिकारी ने उर्वरकों की दर, भौतिक स्टॉक, पीओएस मशीन, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर एवं सभी अभिलेखों का मिलान किया।
दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
चौधरी खाद एवं बीज भण्डार, चोड़ार – निरीक्षण के समय बिना सूचना के बंद पाया गया।
ओम बीज भण्डार, चिल्हिया – दुकान पर बैनर नहीं लगा था और अभिलेख अधूरे मिले।
इन अनियमितताओं के चलते दोनों दुकानों के उर्वरक प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।
किसानों को दिया गया निर्देश
जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि:
उर्वरक खरीदते समय आधार कार्ड और खतौनी अवश्य साथ रखें।
पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद मिलने वाले पर्चे के अनुसार ही निर्धारित दर पर उर्वरक खरीदें।
कम प्रचलित उत्पादों की टैगिंग न करने की हिदायत विक्रेताओं को सख्ती से दी गई है।
शिकायत कहाँ करें?
उर्वरक खरीद में किसी भी प्रकार की अनियमितता या समस्या मिलने पर किसान निम्न नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं:
📞 05544-297271
📞 9935260276
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और प्राधिकार पत्र भी निरस्त किया जा सकता है।

Janta Ka Sach News