Advertisement

द्वाबा महोत्सव का चौथा दिन: कबड्डी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच

द्वाबा महोत्सव का चौथा दिन: कबड्डी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह

द्वाबा महोत्सव का आज चौथा दिन खेल और उत्साह से भरपूर रहा। महोत्सव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में कई टीमों ने हिस्सा लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वर्तमान विधायक गणेश चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को सम्मानित करते हुए उन्हें उपयुक्त नाम की घोषणा भी की।

महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। सरयू नदी के पास स्थित द्वाबा महोत्सव का मनमोहक स्थल आज भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। भीड़ में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखने लायक था।

स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को मंच देने वाले इस महोत्सव का मकसद लोक संस्कृति, खेल और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है, जो सफल होता दिखाई दे रहा है।

Janta Ka Sach News