Advertisement

गंगापुर में कवच सिस्टम का हाई-लेवल निरीक्षण, 21 नवंबर को रेलमंत्री के दौरे की तैयारी तेज


गंगापुर में कवच सिस्टम का हाई-लेवल निरीक्षण, 21 नवंबर को रेलमंत्री के दौरे की तैयारी तेज
जनता कासच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी | रेल मंत्रालय में सार्वजनिक शिकायतों के कार्यकारी निदेशक विकास कुमार जैन जन शताब्दी से 4.15 गंगापुर सिटी पहुंचें। उनके साथ कोटा मंडल के drm भी मौजूद थे उन्होंने स्टेशन पर कवच सिस्टम का निरीक्षण किया और क्रू लॉबी में रेलवे कर्मियों से बातचीत की । इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शहर के जागरूक नागरिकों ने उन्हें रेलवे के विकास लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आर पी एफ उप निरीक्षक अशोक मीणा सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के 21 नवंबर को गंगापुर सिटी आने की संभावना के चलते तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर 90% से अधिक काम पूरा हो चुका है, जबकि लिफ्ट और एस्केलेटर का कार्य शेष है। पूरा काम 25 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। अधिकारियों ने स्टेशन पर निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद नंदादेवी से वापस रवाना हो गए।

Janta Ka Sach News