
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन के पश्चात मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर विचार-विमर्शः करने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने राजनीतिक दलों की ओर से मतदेय स्थल निर्धारण में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार स्थलीय जांच के उपरांत करने हेतु सभी ईआरओ को निर्देशित किया। उन्होंने राजनीतिक दलों से सुझाव लेने के उपरांत निर्देशित किया कि सभी ईआरओ मौके पर जाकर आपत्तियों की जांच करें। मतदेय स्थल निर्धारण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करें। मतदेय स्थल के निर्धारण में मतदाताओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। प्राकृतिक बाधाओं को भी दृष्टिगत रखें। यथासंभव सरकारी भवन में मतदेय स्थल स्थापित और निजी भवन में मतदेय स्थल को अंतिम विकल्प के रूप में अपनाएं। जिलाधिकारी महोदय ने सभी ईआरओ को बीएलओ और बीएलओ की बैठक ब्लॉकवार कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने पुनः सभी राजनीतिक दलों को बीएलए की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बिंदुवार सभी राजनीतिक दलों के प्रश्नों का जवाब दिया और उनकी शंकाओं का समाधान किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, समस्त ईआरओ और भाजपा, कांग्रेस, सपा ,बसपा व आप पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


