
*कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग/व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न, डीएम ने बैंकों की लापरवाही पर जताई सख्त नाराजगी*
जिलाधिकारी महराजगंज श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग/व्यापार बंधु की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
सीएम युवा योजना में हीलाहवाली पर डीएम सख्त
जिलाधिकारी महोदय ने सीएम युवा योजना में बैंकों द्वारा किए जा रहे विलंब पर कड़ा रुख अपनाया।
उन्होंने निर्देश दिया कि—
सभी शाखा प्रबंधक लंबित प्रकरणों को 1 सप्ताह के अंदर निस्तारित करें।
विलंब होने पर संबंधित शाखा प्रबंधक की जवाबदेही तय की जाएगी।
UP ग्रामीण बैंक की पनियरा स्थित गांगी बाजार शाखा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत पर डीएम ने शाखा प्रबंधक की लापरवाही को गंभीर मानते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई हेतु चेयरमैन यूपी ग्रामीण बैंक को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि “बैंकों द्वारा आवेदकों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवेदन निरस्त करने पर संबंधित बैंक स्पष्ट कारण अवश्य बताए।”
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


