Advertisement

पराली जलाने पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, अब तक 60 आरोपियों पर मुकदमा, 6 कंबाइन मशीनें सीज़

पराली जलाने पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, अब तक 60 आरोपियों पर मुकदमा, 6 कंबाइन मशीनें सीज़

महराजगंज, 17 नवंबर 2025।
तहसील फरेंदा क्षेत्र में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतर चुका है। अब तक पराली जलाने के मामलों में 60 किसानों/आरोपियों के विरुद्ध दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने में प्रयुक्त 06 कंबाइन हार्वेस्टर मशीनों को सीज कर दिया गया है।

प्रशासन ने पराली जलाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए 4 लेखपालों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, जिन ग्राम पंचायतों में पराली जलाने की घटनाएं अधिक पाई गईं, वहाँ के ग्राम पंचायत सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई है।

प्रशासनिक टीमें निरंतर क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं और खेतों में पहुँचकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक कर रही हैं। जहां कहीं पराली जलती हुई या सुलगती मिली, वहां मौके पर ही आग बुझाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

अधिकारियों ने दोहराया कि पराली जलाना स्वास्थ्य, पर्यावरण और भूमि की उर्वरता— तीनों के लिए अत्यंत हानिकारक है। प्रशासन ने किसानों से पुनः अपील की है कि वे पराली न जलाएं और वैकल्पिक प्रबंधन विधियों को अपनाएं। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कठोर कार्रवाई अनिवार्य होगी।

*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News