
*पनियरा विधायक खेल स्पर्धा का भव्य शुभारंभ
श्यामदेवरुआ, महराजगंज*
युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग महराजगंज द्वारा माननीय सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत पनियरा विधानसभा—विधायक स्पर्धा का भव्य आयोजन शनिवार को महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम, श्यामदेवरुआ (परतावल) में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में रंग भरी शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि श्री पंकज चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है, ताकि भविष्य में यही खिलाड़ी जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम में पनियरा के माननीय विधायक श्री ज्ञानेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री वैभव सिंह, श्री विंध्यवासिनी सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह, श्री अर्जुन त्रिपाठी, श्री राकेश पटेल, श्री प्रवीन मिश्रा तथा कार्यक्रम प्रभारी व्यायाम प्रशिक्षक श्री बृजेश यादव का विशेष योगदान रहा।
मंच संचालन का दायित्व श्री यशवंत पटेल, श्री राममूरत, श्री रामदेव पासवान एवं अन्य संचालकों द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


