
*आरोग्य मेले का निरीक्षण, लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश*
जनपद महराजगंज में स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ परिवार की दिशा में संचालित आरोग्य मेलों के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा ने आज पीएचसी मौलागंज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएनएम अनुपमा मौर्य के अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनका वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को प्रदान किए।
आरोग्य मेले में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
ओपीडी यूनिट द्वारा कुल 47 मरीजों की जांच की गई तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
एनसीडी सेल ने 27 मरीजों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की।
दवा भंडारण कक्ष में दवाओं की उत्पादन तिथि व एक्सपायरी डेट की भी विस्तृत जांच की गई, जिससे गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डीपीएम नीरज सिंह, सत्येन्द्र सिंह, चिकित्सा प्रभारी सहित अन्य डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित के कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि रहेगी।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


