Advertisement

द्वाबा बाबा महोत्सव का तीसरा दिन: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
द्वाबा बाबा महोत्सव का तीसरा दिन: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

डंगहटा तहसील अंतर्गत आयोजित भव्य बाबा महोत्सव के तीसरे दिन विशेष आकर्षण रहा जब गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने निजी हेलीकॉप्टर से पहुंचकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने। उनके आगमन पर आयोजकों व स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

पूर्व सांसद ने पहुंचकर कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा मैदान में उपस्थित कुश्ती प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह लाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महोत्सव के संयोजक व चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि जी ने मुख्य अतिथि को गधाऔर त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया। सिंह ने भी आयोजकों व क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद देते हुए महोत्सव की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने निजी हेलीकॉप्टर से गोंडा के लिए प्रस्थान कर गये

Janta Ka Sach News