
फर्रुखाबाद जनता का सच न्यूज़
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘यूनिटी मार्च – सरदार@150 पदयात्रा’ का भव्य आयोजन
माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज मंडल में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च – सरदार@150 पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह पदयात्रा भोलेनाथ मंदिर, रोशनाबाद से प्रारम्भ होकर कलावती मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मंझना तक संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अमृतपुर विधानसभा के माननीय विधायक श्री सुशील कुमार शाक्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री फतेहचंद्र वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। लगभग 5 किलोमीटर की इस विशाल पदयात्रा में मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं का उत्साहपूर्ण जुड़ाव देखने को मिला। पूरे मार्च के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के गीतों, नारों और ऊर्जा से वातावरण को प्रेरणादायी बनाए रखा।
पदयात्रा सियाराम पेट्रोल पम्प से होते हुए अपने समापन स्थल—कलावती मॉडर्न पब्लिक स्कूल पहुँची। यहाँ उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे:
विधान परिषद सदस्य श्री अविनाश सिंह चौहान
फर्रुखाबाद सांसद श्री मुकेश राजपूत
अमृतपुर विधायक श्री सुशील शाक्य
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा
भाजपा महामंत्री श्री डी.एस. राठौर, सुनील रावत, अतुल सिंह गंगवार, वीरेंद्र कठेरिया, संदीप शाक्य, जय गंगवार, कमल भारद्वाज सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी।
कार्यक्रम का संचालन अमन अवस्थी द्वारा किया गया।
यह महत्वपूर्ण आयोजन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में, PD DRDA श्री कपिल कुमार के नेतृत्व तथा जिला युवा अधिकारी, माय भारत – शिखर रस्तोगी की समन्वय भूमिका में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पदयात्रा का उद्देश्य सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता, संगठन शक्ति एवं देशनिर्माण की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना रहा।


