Advertisement

बहराइच, 15 नवम्बर। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण को लेकर तहसील कैसरगंज में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।


कैसरगंज तहसील संवाददाता दीपक सिंह जनता का सच

बहराइच, 15 नवम्बर।
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण को लेकर तहसील कैसरगंज में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पहुँचे फरियादियों की समस्याओं को सीडीओ ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गरीब, असहाय तथा पीड़ित लोगों को तुरंत न्याय मिलना चाहिए।

सीडीओ द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि—

पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए।

गरीब, जरूरतमंद तथा असहाय लोगों को योजनाओं से तत्काल लाभान्वित किया जाए।

पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 71 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इसी अवसर पर सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया।

Janta Ka Sach News