
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
सनराइज कान्वेंट स्कूल, पहसा मऊ में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया
पहसा मऊ स्थित सनराइज कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य अवनीश कुमार पाण्डेय द्वारा फीता काटकर बाल मेला के शुभारंभ से हुई।
मेले में विद्यालय के अध्यापक–अध्यापिकाओं दीक्षा, प्रीति, विजय, फरहान सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा सजाए गए विभिन्न आकर्षक स्टॉलों में से निर्भय पांडे, खुशी और दीक्षा का स्टॉल सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पूरे परिसर में बच्चों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय ढंग से किया गया।


