
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
दंघटा तहसील में द्वाबा महोत्सव का भव्य शुभारंभ
दंघटा तहसील अंतर्गत चल रहे द्वाबा महोत्सव का कल भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें उत्साहवर्धन किया।
महोत्सव के संरक्षक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने की विशेष व्यवस्था की गई है। यह महोत्सव कुल 5 दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और जनभागीदारी वाले अनेक आकर्षक आयोजन शामिल किए गए हैं।
स्थानीय लोगों में महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और आयोजन समिति ने बड़े पैमाने पर तैयारियां सुनिश्चित की हैं।


