
सड़क दुर्घटना में पति/पत्नी की मौत घर पर मचा कोहराम शादी की खुशियां मातम में बदला
सिलेंडर लदे ट्रक के आए चपेट में
जिला संवाददाता अजय मिश्रा
संतकबीर नगर बखिरा थाना अंतर्गत बभनी गांव निवासी ओमकार पुत्र पारस घर से निकले बृहस्पतिवार को खलीलाबाद विवाह का बाजार करने वापसी के समय पुलिस लाइन के सामने सड़क हादसे में मोटर सायकिल सवार ओमकार पुत्र पारस (57) व उनकी पत्नी कुशलावती (55) का दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दंपति अपनी बेटी मनीषा की शादी के लिए बाजार से सामान लेने खलीलाबाद आए थे। लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों का मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। थाना कोतवाली प्रभारी पंकज पांडे ने बताया कि हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को बाईपास चौराहे के पास पकड़ लिया गया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृत की सूचना पर तत्काल पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को फोन कर पोर्स्टमार्टम किए जाने को कहा।विधायक ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ रहने को कहा और हर सम्भव मदद को कहा पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय और ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्या एवं समाजसेवी अमरेश चौधरी ने
गहरा दुख ब्यक्त किया।ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्या ने परिवार के इस अपार दुख में कदम से कदम मिलाकर रहे और परिवार को ढाढस दिया।


