Advertisement

उप जिला कारागृह गंगापुर सिटी में बिरसा मुंडा जयंती पर प्रेरणादायी कार्यक्रम, अतिथियों ने की सेवाभावी घोषणाएँ


उप जिला कारागृह गंगापुर सिटी में बिरसा मुंडा जयंती पर प्रेरणादायी कार्यक्रम, अतिथियों ने की सेवाभावी घोषणाएँ
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटीउप जिला कारागृह गंगापुर सिटी में मुख्यालय कारागार जयपुर के निर्देशों के तहत भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान युवा भाजपा नेता अन्नत बड़ेला, थाना अधिकारी उदेई मोड़ श्री कुदेश तंवत सहित अन्य अतिथियों ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और देश के लिए दिए गए अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला।

अतिथियों द्वारा बंदियों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा नेता अन्नत बड़ीला ने जेल परिसर के चौक में पुताई (सफेदी) करवाने और सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब बंदियों के लिए स्वेटर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की, जिसे जेलर श्री सुखवीर सिंह ने सराहते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। जेलर ने सभी आगंतुकों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रभारी श्री उपेन्द्र सिंह, श्रीमति रेखा बाई चीनी, श्री ओमप्रकाश, श्रीमति करुणा चोपड़ा, हरकेश मीणा सहित स्टाफ और बंदी उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News