Advertisement

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गंगापुर सिटी में रविवार निकलेगी “एकता पदयात्रा”


सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गंगापुर सिटी में रविवार निकलेगी “एकता पदयात्रा”
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में “सरदार@150 – एकता पदयात्रा” का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा माय भारत मंच के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी सुदर्शन सिंह तोमर ने बताया कि पदयात्रा का प्रथम चरण 16 नवम्बर रविवार को गंगापुर सिटी में आयोजित होगा। यह पदयात्रा रविवार को प्रातः 9 बजे अग्रवाल कॉलेज से प्रारंभ होकर पुरानी अनाज मंडी तक जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इसी क्रम में पदयात्रा का द्वितीय चरण 17 नवम्बर सोमवार को उपखण्ड मुख्यालय चौथ का बरवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। यह पदयात्रा घुड़ले वाले बालाजी से प्रारंभ होकर एस्सार पेट्रोल पंप, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, भेड़ोला चौराहा होते हुए चौथ का बरवाड़ा मंदिर ट्रस्ट की धर्मशाला तक पहुंचेगी। इस दौरान सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर जन-जागरूकता संदेश भी दिए जाएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी सुदर्शन सिंह तोमर ने बताया कि दोनों चरणों की पदयात्राएं सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायक एवं जनसहभागिता पर आधारित होंगी। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को समाज में व्यापक रूप से फैलाने में सहयोग करें।

Janta Ka Sach News