Advertisement

ददरी मेला में दंगल प्रतियोगिता सम्पन्न, अर्जुन यादव बने जिला केसरी*

*ददरी मेला में दंगल प्रतियोगिता सम्पन्न, अर्जुन यादव बने जिला केसरी*

बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के अवसर पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल दौर में धनंजय यादव (बेल्थरारोड), कृष्ण यादव (सिकंदरपुर), अर्जुन यादव (बच्छईपुर) एवं सर्वेश यादव (रसड़ा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जगह बनाई।

रोमांचक फाइनल मुकाबले में बच्छईपुर निवासी अर्जुन यादव ने रसड़ा के सर्वेश यादव को पराजित कर ‘जिला केसरी’ का ख़िताब अपने नाम किया। अर्जुन यादव ने 10 पॉइंट हासिल किए, जबकि सर्वेश यादव 2 पॉइंट लेकर उपविजेता रहे। दंगल में बड़ी संख्या में दर्शकों ने उत्साहपूर्वक पहलवानों का हौसला बढ़ाया। विजेता पहलवान को मेले समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस आयोजन से पारंपरिक खेल कुश्ती को नई ऊर्जा मिली और युवाओं में उत्साह का संचार हुआ।

Janta Ka Sach News