Advertisement

सनराइज अकैडमी पाषा, मऊ में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच

सनराइज अकैडमी पाषा, मऊ में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

पाषा, मऊ स्थित सनराइज अकैडमी में बाल दिवस बड़े ही उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा लगाए गए मेले का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक अशोक गुप्ता एवं प्रधानाचार्य अवनीश पांडे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापकगण दीक्षा, प्रीति, विजय, फरहान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

बच्चों ने अपने-अपने स्टॉल आकर्षक ढंग से सजाए और अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। सबसे बेहतरीन स्टॉल निर्भय पांडे, खुशी और दीक्षा को मिला, जिन्होंने अपनी कला और प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मेले में बच्चों ने उत्साह के साथ बिक्री की और अभिभावकों एवं आगंतुकों ने भी जमकर खरीदारी कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अवनीश पांडे ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।

Janta Ka Sach News