
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत S R इंटरनेशनल अकैडमी में बाल दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न
नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत S R इंटरनेशनल अकैडमी में आज बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा लगाया गया मेला रहा, जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक विजय नारायण उर्फ अजय चौबे ने फीता काटकर किया। उनके साथ कार्यक्रम में राकेश चतुर्वेदी, मनोज पांडे, वेद प्रकाश पांडे तथा विद्यालय के अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे।
मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानों की सजावट कर अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में उपस्थित बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों ने मेले में जमकर खरीदारी की, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया।
पूर्व विधायक ने मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।


