Advertisement

महुली बाजार स्थित R P इंटरनेशनल अकादमी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच

महुली बाजार स्थित R P इंटरनेशनल अकादमी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

महुली बाजार स्थित R P इंटरनेशनल अकादमी में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग–बिरंगी और आकर्षक दुकानों की सजावट कर बाल दिवस का माहौल और भी खुशनुमा बना दिया।

विद्यालय के अध्यापकगण ने बच्चों द्वारा लगाई गई दुकानों से खरीदारी कर उनके मनोबल और उत्साह को बढ़ाया। बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बने।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। अंत में सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Janta Ka Sach News