Advertisement

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा द्वारा भव्य पैदल रैली निकाली गई


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा द्वारा भव्य पैदल रैली निकाली गई

समाचार विवरण:
आज हैसर बाजार से धनघटा बंधन मैरिज हॉल तक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भव्य पैदल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी गौतम रहीं। कार्यक्रम में धनघटा के विधायक गणेश चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह सहित कई गणमान्य नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

पैदल यात्रा में करीब 5000 से अधिक की संख्या में बच्चे एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के बाद बंधन मैरिज हॉल में सरदार पटेल की जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जहां भजन संध्या और भोजन की व्यवस्था की गई थी। सभी कार्यकर्ताओं और बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को दोहराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और जयकारों के साथ हुआ।

Janta Ka Sach News