

सिद्धार्थनगर :: राज्य स्तरीय स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता में रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की बालिकाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
तेतरीबाज़ार (सिद्धार्थनगर) :: समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राज्य स्तरीय स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 13 नवम्बर को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बाराबंकी में किया गया ।इस प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर जनपद का प्रतिनिधित्व रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, तेतरीबाज़ार की बालिका वर्ग की पाईप बैण्ड टीम ने किया तथा बालिकाओं के घोष (बैंड) दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय व जिले का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बालिकाओं ने अपनी बेहतरीन लयबद्धता, अनुशासन और सामंजस्यपूर्ण प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके प्रदर्शन ने निर्णायक मंडल के साथ-साथ उपस्थित दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा सिंह जी ने इस अवसर पर बालिकाओं और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी और कहा, “यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमारी छात्राओं ने साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।”


