
बखिरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को कार सहित किया गिरफ्तार जिला संवाददाता अर्जुन सिंह जनता का सच
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में बखिरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक बखिरा राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को अभियुक्त रणबीर पाण्डेय पुत्र इन्द्रपाल पाण्डेय निवासी अठलोहिया, थाना बखिरा को डबरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार (UP 58 AJ 9686) भी बरामद की।
मामला 8 नवंबर 2025 का है, जब अठलोहिया निवासी राधेश्याम पाण्डेय ने थाना बखिरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रणबीर पाण्डेय ने उसे जान से मारने की नीयत से अपनी कार चढ़ाने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 425/2025 धारा 109(1)/324(4) बीएनएस में पंजीकृत किया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रभान्शु कुमार राय, हेड कांस्टेबल अभयनन्दन, महेन्द्र शर्मा और राजीव वर्मा शामिल रहे।


