
*जिलासवाददाता अर्जुन सिंह जनता का सच संतकबीरनगर*
*नगर पंचायत धर्मसिंहवा*
*क्या नगर पंचायत धर्मसिंहवा मे नाला मरम्मत के परियोजनाओं पर हुआ है सरकारी धन का हेराफेरी?*
*नगर पंचायत मे 6 इंच चौड़ी सी सी नाला की दीवार पर 9 इंच चौड़ा ईंट की दीवार का चिनाई कर हुआ नाला का मरम्मत।*
*पता नही किस नियम के तहत हुआ 6 इंच चौड़ाई के ऊपर 9 इंच चौड़ा चिनाई कर किया गया नाला का मरम्मत कार्य।*
*आफलाइन निविदा के तहत हुआ उक्त परियोजनाओं पर नाला मरम्मत कार्य।*
*पता नही सम्बंधित नाला मरम्मत कार्य के परियोजनाओं पर अवर अभियंता ने किस मानक का बनाये स्टीमेट और किये उसका मूल्यांकन।*
*जानकारी के अनुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर ही निर्मित सीसी नाला का नगर पंचायत धर्मसिंहवा ने पुनः करा दिया मरम्मत कार्य जबकि पक्का कार्य के परियोजनाओं की होती है एक निश्चित अवधि।*
*मजे की बात है कि लगभग तीन वर्ष के करीब ही निर्मित सीसी नाला का किस प्रकार बना था स्टीमेट और किस तरह का हुआ था निर्माण कि उसका इतना कम समय के अंदर ही करवाना पड़ा मरम्मत कार्य।*
*नगर पंचायत धर्मसिंहवा के अधिशासी अधिकारी एवं सभासद तथा सभासद प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत धर्मसिंहवा मे तैनात अवर अभियंता (जे ई) स्वयं नही करते नगर पंचायत का कोई कार्य बल्कि एक प्राइवेट व्यक्ति से करवाते है नगर पंचायत के परियोजनाओं का स्टीमेट और मूल्यांकन कार्य।*
*सवाल यह है कि प्राइवेट व्यक्ति किस तरह करता होगा अवर अभियंता(जे ई) के कार्यों का सम्पादन और उक्त प्राइवेट व्यक्ति के द्वारा स्टीमेट और मूल्यांकन का कार्य करना जानते हुए भी अधिशासी अधिकारी कैसे करते है स्वीकार?*


